Search

 
 
 

हजारीबाग : पदमा में युवती का शव मिलने से सनसनी

 
युवती का शव सरैया रेलवे ओवरब्रिज के समीप मिला Padma, Hazaribagh: पदमा थाना अंतर्गत सरैया रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार केवला गांव के कुछ किसान अपने खेतों की और जा रहे थे, तभी उन्होंने सरैया रेलवे ओवरब्रिज के समीप ट्रेंच में शव को झाड़ी में देखा. सूचना पर गांव के लोग भी वहां पहुंच गए. वहीं इसकी जानकारी पदमा पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर शव की पहचान कराने की कोशिश की. शव की पहचान नहीं हो पायी है. शव देखने से पता चल रहा था कि युवती के मुंह और नाक में गहरी चोट की वजह से खून निकला हुआ था, इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-3-news-including-crowd-of-devotees-gathered-in-shivalayas-on-mahashivratri/">गिरिडीह

: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ समेत 3 खबरें

हत्या की जताई जा रही आशंका

युवती हरे रंग की कुर्ती, उसके ऊपर पीला जैकेट और काला जीन्स पहने हुई थी. जबकि नाक में नथिया थी. युवती की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष बताई जा रही है. शव को देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने बीती रात हत्या कर उसके शव को ओवरब्रिज में डाल दिया. शव से बदबू आ रहा था. वहीं पदमा थाना प्रभारी राणा भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इसे भी पढ़ें-लोबिन">https://lagatar.in/jhapas-offer-to-lobin-said-jmms-behavior-towards-him-is-not-good/">लोबिन

को झापा का ऑफर, कहा- झामुमो का इनके प्रति व्यवहार ठीक नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही