Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में शैलेंद्र ने जीता गोल्ड, गोविंद को ब्रॉन्ज

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh:बोकारो में आयोजित 16 वें झारखंड स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हजारीबाग के इचाक प्रखंड के ग्राम खुटरा निवासी शैलेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने अपना लोहा मनवा लिया. शैलेंद्र कुशवाहा ने बॉक्सिंग के फाइनल मैच में वेस्ट सिंहभूम जिले को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया. वहीं सदर प्रखंड के सिलवर कला निवासी गोविंद कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. आगामी 01-08 नवंबर को आसाम में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हजारीबाग के बॉक्सर शैलेन्द्र प्रसाद कुशवाहा झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसे भी पढ़ें :Weather">https://lagatar.in/weather-alert-chances-of-rain-in-jharkhand-for-next-5-days/">Weather

Alert: झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार

खिलाड़ियों का मनीष जायसवाल ने बढ़ाया हौसला

बॉक्सिंग के इन दोनों उभरते हुए युवा खिलाड़ियों का सोमवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कार्यालय सभागर में सम्मान कर हौसला आफजाई किया. उन्होंने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की. कहा कि बतौर हजारीबाग जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के नाते खिलाड़ियों के हर जरूरत को वो पूरा करेंगे. मौके पर सदर विधायक के अलावे सामाजिक कार्यकर्ता मेंगो मेन मनोज गुप्ता, सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, दारु विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी, जयप्रकाश, अनिल शुक्ला, रामचंद्र साहू, प्रमोद सिंह, भाजयुमो नेता विक्रमादित्य, मणिकांत सिंह उर्फ़ टुन्ना, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहें. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-guava-management-removed-35-youth-of-saranda-from-work-warned-of-agitation/">किरीबुरु

: गुवा प्रबंधन ने सारंडा के 35 युवकों को काम से हटाया, आंदोलन की दी चेतावनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही