Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : स्मारिका विमोचन के साथ सॉफ्टेक की रजत जयंती का आगाज

वर्ष 1997 में मात्र दो कंप्यूटर और चार विद्यार्थियों से प्रारंभ हुआ था संस्थान  आज विदेशों में भी ऊंचे ओहदों पर काम कर रहे विद्यार्थी Barhi : बरही में रविवार को हजारीबाग रोड यूनियन बैंक के ऊपरी तल्ला पर संचालित राष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन की अधिकृत इकाई सॉफ्टेक कंप्यूटर एजुकेशन के रजत जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को स्मारिका विमोचन के साथ हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता के साथ मंच संचालन और स्वागत भाषण में केंद्र के निदेशक जयदीप कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्ष 1997 में मात्र दो कंप्यूटर और चार विद्यार्थियों से प्रारंभ हुए इस संस्थान ने अब तक करीब 3000 विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रशिक्षित किया है. इसमें करीब 600 लड़कियां, 50 गृहिणियां, 200 उद्यमी और 100 सरकारी कर्मी और अधिकारी शामिल हैं. यहां प्रशिक्षित कई प्रशिक्षु सरकारी और गैरसरकारी सेवाओं में विदेशो में भी कार्यरत हैं. पचास प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी स्थानीय स्तर पर व्यवसाय कर जीविकोपार्जन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/jai-bharat-satyagraha-yatra-of-congress-reached-deoghar/">देवघर

पहुंची कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह यात्रा

बरही को डिजिटल साक्षर करना मुख्य लक्ष्य

उन्होंने बताया कि बरही को डिजिटल साक्षर करना उनका मुख्य लक्ष्य है. इसमें करीब 25 से 27 फीसदी लक्ष्य हासिल हुआ है. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों सेवानिवृत शिक्षक राजेंद्र रुखरियार, वरिष्ठ पत्रकार जावेद इस्लाम, डीएवी के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, शिक्षक डीके सिंह, भामाशाह सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पांडेय, आईलेक्क्स पब्लिक स्कूल के निदेशक सह प्राचार्य शैलेश कुमार, डॉ बी आर अंबेडकर स्कूल मलकोको के प्राचार्य गुलाब कुमार दास, शिक्षक सूरज दास, शंकर दास, सहायक अध्यपक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे, प्रखंड अध्यक्ष मनोज घोष, एलआईसी के एमडीआरटी इंद्रदेव यादव, प्रसिद्ध व्यवसाई मनोज केसरी, सहायक अध्यापक मो सनौवर, रंजीत सिंह, नवरत्न प्रसाद आदि ने संस्थान को बरहीवासियों के लिए वरदान बताया. साथ ही हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/yyy-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-goods-train-breakdown-at-hirodih-station-up-main-line-cleared-after-24-hours/">धनबाद

: हिरोडीह स्टेशन पर मालगाड़ी ब्रेकडाउन, अप मेन लाइन 24 घंटे बाद हुई क्लियर

मौके पर ये रहे मौजूद

मंच संचालन केंद्र की प्रबंधक रूमी कुमारी ने किया. कार्यक्रम सफल बनाने में केंद्र के गणेश कुमार दास, बैजनाथ महतो, सविता कुमारी, भोला कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मौके पर आईलेक्स की खुशी कुमारी, दीप ज्योति, शिवेश दीप आदि विद्यार्थी भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही