Search

 
 
 

हजारीबाग : लापता पिता की तलाश में भटक रहा पुत्र

 
Hazaribagh: सात दिनों से लापता रामनाथ साव का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. इससे उनके घरवाले काफी परेशान हैं. पुत्र सच्चिदानंद ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के पास किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है और सब्जी बेच कर परिवार का परिवार का भरण-पोषण करता है. उसके पिता बीते 12 मार्च को सुबह 8 बजे घर से बाहर टहलने निकले थे, जिसके बाद से घर नहीं आए. उसने कटकमदाग थाना में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है, पर अब तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है. पुत्र ने यह भी बताया कि वे लोग मूल रूप से चतरा जिले के प्रतापपुर के रहने वाले हैं. पैतृक गांव व आवास में भी आदमी को भेज कर पिता की खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है. पुत्र ने बताया कि जब उसके पिता घर से निकले, तो काला रंग का पैंट, हल्का नीला रंग का जैकेट पहने हुए हैं. साथ ही क्रीम रंग का शॉल ओढ़े हुए थे. पीड़ित परिवार जगह-जगह पर पंपलेट लगाकर अपने पिता की तलाश भी कर रहा है. उन्होंने लोगों से अपील भी कि है कि अगर उसके पिता के बारे में कोई जानकारी मिले, तो 8010071081 मोबाइल नंबर पर जानकारी दें. इसे भी पढ़ें-चतरा">https://lagatar.in/chatra-birhor-woman-dies-during-delivery-health-department-accused-of-negligence/">चतरा

: प्रसव के दौरान बिरहोर महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही