Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : सोनू ने जीता मिस्टर का खिताब, अंशु ने पहना मिस का ताज

विभाग के मेरुदंड हैं विद्यार्थी : डॉ सुकल्याण सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों को दी गई विदाई Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के राजनीति विज्ञान विभाग में बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों की ओर से सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई. इसमें मिस्टर का खिताब सोनू कुमार ने जीता. वहीं मिसेज का ताज अंशु कुमारी ने पहना. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने कहा कि विभाग की परंपरा को विद्यार्थियों ने आगे बढ़ाकर प्रशंसनीय काम किया है. विद्यार्थी ही विभाग के मेरुदंड हैं. कार्यक्रम को डॉक्टर बीपी सिंह, डॉ मारग्रेट लकड़ा, डॉ रीता कुमारी, डॉ अजय बहादुर सिंह, डॉ प्रमोद कुमार समेत कई प्राध्यापकों ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें :एनोस">https://lagatar.in/after-enos-ekka-his-wife-menon-also-got-bail-from-the-supreme-court/">एनोस

एक्का के बाद उनकी पत्नी मेनन को भी सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल

इन्होंने शानदार प्रस्तुति दी

स्मिता, प्रिया, स्वाति और परमेश्वर ने गीत की प्रस्तुति की, जबकि प्रिया, अर्चना और अमित ने विभाग में बिताए गए क्षणों को जीवंत करते हुए उसकी विस्तार से चर्चा की. मनीषा, गीता,सीमा, उर्मिला और नेहा ने समूह नृत्य की प्रस्तुति की. मनीष कुमार और स्वाति ने स्वरचित कविता का पाठ किया. कार्यक्रम में मंच संचालन सेमेस्टर-2 के विद्यार्थी नवीन भारद्वाज ने किया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-it-is-unfortunate-not-to-nominate-odia-and-bangla-educationist-in-jack-board-dr-shadangi/">बहरागोड़ा

: जैक बोर्ड में ओडिया और बांग्ला का शिक्षाविद मनोनीत नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ. षाड़ंगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही