Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : खिलाड़ियों से गुलजार हुआ संत जेवियर्स स्कूल

Advertisement
Advertisement
नियमों का उल्लंघन करनेवालों का विरोध करेगी गठित मंडली सीबीएसई कलस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट मंगलवार से Hazaribagh : हजारीबाग संत जेवियर्स स्कूल की टीम फुटबॉल खिलाड़ियों और राष्ट्रीय स्तर रेफरी से गुलजार होने लगा. सोमवार की अपराह्न ढाई बजे तक बिहार के पटना, नालंदा, आरा के अलावा झारखंड से करीब 19 टीमों का आगमन हो चुका था. जेवियर के प्राचार्य फादर रोशनर खलखो एस. जे. ने बताया कि शेष टीमें रात में पहुंच जाएंगी. मंगलवार की सुबह नौ बजे से सीबीएसई कलस्टर-3 नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली गई है. बतौर मुख्य अतिथि डीसी नैंसी सहाय टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगी. 20 अक्तूबर तक चलनेवाले टूर्नामेंट में 46 टीमें भाग ले रही हैं. प्राचार्य की देखरेख में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं. विद्यालय की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. इस टूर्नामेंट में शामिल सभी प्रतिभागियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें :सीख">https://lagatar.in/failure-should-be-taught-so-that-children-can-handle-themselves-shiv-kheda/">सीख

असफलता की होनी चाहिए, ताकि बच्चे खुद को संभाल सकें : शिव खेड़ा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/team-xavier_331-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

फुटबॉल टूर्नामेंट का शहरवासी भी बेसब्री से कर रहे इंतजार

विद्यालय के सदस्यों के साथ-साथ शहरवासी इस बृहद आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शाम में सभी टीम मैनेजर और कोच प्रबंधन समिति की बैठक हुई. इसमें प्रत्येक मैच की समय-सारणी, खेल के नियम आदि तय किये गए. इस मैच का संचालन करने के लिए झारखंड रेफरी संघ से नियुक्त राष्ट्रीय स्तर के रेफरियों का आगमन हो चुका है. इन मैचों का आयोजन सीबीएसई की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक की देखरेख में हो रही है. एक विरोध मंडली का भी गठन किया जाएगा जो नियमों के उल्लंघन करनेवालों का विरोध करेगा. इस विरोध समिति में संचालन समिति के सचिव, सीबीएसई के पर्यवेक्षक, मुख्य रेफरी तथा दो स्कूलों से नियुक्त किए गए कोच शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-pm-modi-is-interested-in-israel-hamas-conflict-not-worried-about-manipur-violence/">राहुल

ने कहा, पीएम मोदी को इजरायल-हमास संघर्ष में दिलचस्पी, मणिपुर हिंसा की चिंता नहीं…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही