Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक संपन्न

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: भारतीय जनता पार्टी की शुक्रवार को बैठक हुई. बैठक मटवारी स्थित ऐके इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुई. इसमें भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इसकी अध्यक्षता की. बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की चर्चा हुई. बैठक में नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश भाजपा की ओर से प्रशंसा और आभार प्रकट किया गया. प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि 28 मई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होनी है. जो कि चार सत्रों में होगी. बैठक में राज्य की स्थिति पर राजनीतिक प्रस्ताव लाया जायेगा. साथ ही आगामी कार्यक्रमों की भी चर्चा की जाएगी. प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश और राष्ट्रीय नेता व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष, सभी जिला के प्रभारी व 350 से ज्यादा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें- IPL">https://lagatar.in/ipl-final-ipl-final-will-be-held-at-worlds-largest-narendra-modi-stadium/">IPL

Final : दुनिया के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होगा आईपीएल का फाइनल   
इसके अलावा बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, समीर उरांव, सुनील कुमार सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, धर्मपाल, रविंद्र राय, नीलकंठ सिंह मुंडा, दिनेशनंद गोस्वामी, अपर्णा सेनगुप्ता, गंगोत्री कुजूर, नवीन जयसवाल, आदित्य साहू, प्रदीप कुमार वर्मा, बालमुकुंद सहाय, विनोद शर्मा, कुणाल सारंगी, अमर कुमार बाउरी, भानु जालान, दीपक बनका और नारायण दास मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें- झामुमो">https://lagatar.in/jmms-open-letter-to-the-governor-urges-to-make-jmm-a-party-in-the-mining-lease-case/">झामुमो

का राज्यपाल को खुला पत्र : माइनिंग लीज मामले में JMM को भी पार्टी बनाने का किया आग्रह   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही