Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबागः चाकू के हमले से घायल 108 एंबुलेंस चालक से मिलीं स्टेट हेड

Advertisement
Advertisement
  • 108 स्टेट हेड संजुक्ता मइत्रा ने घर पहुंचकर ली स्वास्थ्य की जानकारी
  • कहा- पूरी तरह स्वस्थ्य होकर लौटें काम पर, नहीं कटेगा वेतन
Hazaribagh: 108 एंबुलेंस चालक और ईएमटी टेक्नीशियन के साथ 10 दिन पूर्व आधी रात को अज्ञात लोगों ने लूटपाट की कोशिश करते हुए दोनों के साथ मारपीट की थी. मारपीट के क्रम में बदमाशों ने चालक पर चाकू से वार कर घायल कर दिया था. हजारीबाग के एसबीएमसीएच में ही घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा था. अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर है. घटना के बाद गुरुवार को 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रही एजेंसी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ केयर की स्टेट हेड संजुक्ता मइत्रा ने हजारीबाग स्थित चालक के घर जाकर उसके व उसके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों से कहा कि स्वस्थ्य होने तक चालक को ड्यूटी पर लौटने की जरूरत नहीं है. उसके स्वस्थ होने में जितने दिन भी लगेंगे, उनका वेतन भुगतान किया जाएगा. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/criminals-are-fearless-in-jharkhand-people-are-in-fear-babulal-marandi/">झारखंड

में अपराधी बेखौफ, डर में जनता : बाबूलाल मरांडी
[caption id="attachment_782534" align="aligncenter" width="1024"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/HEALTH-1.jpg"

alt="" width="1024" height="656" /> घायल एंबुलेंस चालक के साथ स्टेट हेड संजुक्ता[/caption]

मरीज की स्थिति गंभीर है, अस्पताल में भर्ती कराना है, बोलकर बदमाशों ने रोकी थी एंबुलेंस

संजुक्ता मइत्रा ने बताया कि हज़ारीबाग के एसबीएमसीएच अस्पताल से बर्न संबंधित मरीज को रिम्स रांची के लिए रेफर किया गया था. उसी मरीज को इमरजेंसी सेवा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से रिम्स में भर्ती करवाने के बाद वापस हज़ारीबाग लौट रहे थे. इसी दौरान 14 माइल के पास कुछ लोगों ने एम्बुलेंस चालक से एम्बुलेंस को रुकवाया और एम्बुलेंस वालों से कहा गया कि हाइवे से नीचे मरीज को लेकर आना है. मरीज की स्थिति गंभीर है, जिसके बाद एम्बुलेंस के चालक और ईएमटी मरीज को लेने उनके साथ चले गए. इसी क्रम में उन लोगों ने दोनों के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया. साथ ही एम्बुलेंस चालक को धारदार चाकू से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. उनके पैसे और मोबाइल भी छिनकर भाग गए. इसे भी पढ़ें-शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-those-who-leave-cattle-on-the-streets-are-not-well-many-cattle-sent-to-kanji-house-many-news-from-latehar/">शुभम

संदेश इंपैक्ट: सड़कों पर मवेशी छोड़ने वालों की खैर नहीं समेत लातेहार की कई खबरें
[wpse_comments_template]   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही