Search

 
 
 

हजारीबाग : यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्ट्रीट वेंडर से साझा किए विचार

 
Hazaribagh : विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग के अंतर्गत आने वाले यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने रविवार को हजारीबाग के झील में स्ट्रीट वेंडर से बातचीत की. दुकानदारों ने भी अपने सवाल और समस्याओं को स्टूडेंट्स के साथ साझा किया. विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम के दौरान दुकानदारों से आमतौर पर उत्पन्न हो रही समस्याओं और उनसे निपटने पर बातचीत की. उत्सुकता के साथ दुकानदारों ने भी ने स्टूडेंट्स से कानून की जानकारी एवं मदद लेने का प्रयास किया. उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना काल ने व्यवसायियों पर कैसे असर पहुंचाया. लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्ट्रीट वेंडर एक्ट के बारे में भी सबको अवगत कराया एवं सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियान के बारे में उनसे बातचीत की. इसमें निष्कर्ष निकला कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे डिजिटल इंडिया की ओर सभी लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. मौके पर हर्षित प्रधान, शम्स हैदर, उजमा नसीम, धीरज कुमार शर्मा, चंदन कुमार, प्रशांत प्रसाद, सोनाली कुमारी, हर्ष रंजन, तुषार कुमार आदि उपस्थित थे. यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल इंचार्ज रश्मि प्रधान, डॉ जयदीप सान्याल और डॉक्टर सिद्धांत चंद्रा ने बताया कि कॉलेज में मुफ्त लीगल सलाह के लिए "लीगल ऐड सेल" का गठन किया गया है. इच्छुक व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : बेगूसराय">https://lagatar.in/criminals-unbridled-in-begusarai-deputy-chief-fired-with-bullets-death/">बेगूसराय

में अपराधी बेलगाम, उप मुखिया को गोलियों से भूना, मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही