Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : शिवपुरी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में लाखों की चोरी

Advertisement
Advertisement

प्रतिमा में लगे सोने की मांग टीका, चांदी के पायल और दान पेटी में रखे पैसे चोरी कर फरार हुए चोर

Hazaribagh : लोहसिंघना थाना क्षेत्र के कल्लू चौक के समीप दक्षिणेश्वर काली मंदिर में चोरों ने मंगलवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोर मां काली की प्रतिमा पर लगे सोने की मांग टीका, चांदी के पायल और दान पेटी में रखे पैसे चोरी करके फरार हो गए. घटना के बारे में बताया जा रहा है चोर मंदिर की छत की एसबेस्टस सीट काटकर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया. मंदिर के पुजारी अनंत मिश्रा सुबह पूजा करने के लिए पहुंचे, तो उन्होंने प्रतिमा से आभूषण गायब पाया. इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. इन दिनों हजारीबाग शहर में चोरी और छिनतई की घटना बढ़ी है. चोर और उचक्के घरों-दुकानों के साथ-साथ राह चलते लोगों को भी निशाना बना रहे हैं. आलम यह है कि चोर अब लोगों की आस्था पर भी प्रहार कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-a-big-ias-bought-land-worth-one-crore-in-name-of-his-wife-ed-is-probing-the-horoscope/">Exclusive:

एक बड़े IAS ने पत्नी के नाम खरीदी एक करोड़ की जमीन, ED खंगाल रही कुंडली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही