Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: कोयला के अवैध कारोबार के आरोप में तीन को जेल

Hazaribagh: बड़कागांव थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. कांड संख्या 55/16 के अभियुक्त मो इरफान, कांड संख्या 4/15 के अभियुक्त जगरनाथ उरांव और कांड संख्या 55/22 के अभियुक्त आजाद सिंह को गिरफ्तार किया गया. तीनों अभियुक्तों पर अवैध कोयला कारोबार का अलग-अलग केस दर्ज था.
इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को हजारीबाग न्यायालय में अग्रसारित करने बाद जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि जितने भी वारंटी हैं, सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. अवैध कारोबार में शामिल और कानून के विरुद्ध कार्य करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. छापेमारी दल में मुख्य रूप से थाना प्रभारी विनोद तिर्की, एसआई विजय सिंह, एसआई अजीत सिंह, एसआई शैलेंद्र सिंह के अलावा पुलिस सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें– 41">https://lagatar.in/41-percent-peoples-opinion-hemant-should-sit-on-cms-chair-again/">41

प्रतिशत लोगों की राय, सीएम की कुर्सी पर फिर बैठें हेमंत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही