Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 10 लाख के अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Hazaribagh : हजारीबाग में 10 लाख मूल्य के अफीम साथ तीन तस्करों को कोर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से तीन किलोग्राम अफीम जब्त हुआ है. गिरफ्तार आरोपियों में चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र सलगी गांव निवासी मोहम्मद इरफान पिता : मखलूक आलम, मनोज यादव पिता : झूबर यादव और सुधन कुमार पिता : स्व प्रीतम गोप का नाम शामिल है. सीसीआर डीएसपी आरिफ इकराम के नेतृत्व में तीनों तस्करों को कोर्रा पुलिस ने श्मशान घाट के निकट से गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-asked-the-housing-board-how-many-plots-were-made-commercial-and-sold-how-many-were-illegally-occupied/">झारखंड

हाईकोर्ट ने हाउसिंग बोर्ड से पूछा- कितने भूखंड व्यावसायिक बना कर बेचे गये, कितने पर अवैध कब्जा

अफीम लेकर दिल्ली जाने वाले थे तस्कर

तीनों तस्कर अफीम लेकर दिल्ली जानेवाले थे. सीसीआर डीएसपी आरिफ इकराम ने बताया कि एसपी मनोज रतन चौथे की गुप्त सूचना पर कोर्रा पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान जबरा श्मशान घाट के समीप तीनों तस्करों को पुलिस ने पकड़ा. पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन किलोग्राम अफीम जब्त हुआ. सीसीआर डीएसपी ने बताया कि तीनों तस्कर रात में शहर के किसी होटल में ठहरते और दूसरे दिन बस से दिल्ली के लिए रवाना हो जाते. डीएसपी ने कहा कि जब्त अफीम का बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रुपए है. तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कोर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी, राजीव कुमार और अजीत कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:राहुल">https://lagatar.in/dhanbad-congress-will-continue-to-oppose-termination-of-rahul-gandhis-membership-avinash-pandey/">धनबाद:राहुल

गांधी की सदस्यता समाप्ति का विरोध करती रहेगी कांग्रेस: अविनाश पांडेय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही