Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबागः चार किलो अफीम के साथ खूंटी के तीन युवक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने रविवार को चार किलो अफीम के साथ खूंटी के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए युवकों में खूंटी जिला निवासी सुलेमान, निर्मल सोय और चालक सैयद अमीर शामिल हैं. इस संबंध में एसपी मनोज रतन चौथे ने पीसी कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मांडू की ओर से एक कार आ रही है. इसमें नशीला पदार्थ होने की सूचना मिली. उसके बाद चरही और विष्णुगढ़ थाना प्रभारी ने टीम गठित कर चरही घाटी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस को देख वाहन चालक भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से पांच मोबाइल और उनकी कार भी जब्त कर ली गई है. तीनों युवकों के खिलाफ चरही थाने में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें- राष्ट्रवादी">https://lagatar.in/sharad-pawar-is-not-deterred-by-split-in-nationalist-congress-party-peoples-support-is-with-us-sanjay-raut/">राष्ट्रवादी

कांग्रेस पार्टी में टूट से विचलित नहीं हैं शरद पवार, लोगों का समर्थन हमारे साथ है : संजय राउत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही