Search

 
 
 

हजारीबाग : टीपीसी उग्रवादियों ने मचाया उत्पात, जेसीबी में लगायी आग

 
Barkagaon, Hazaribagh : महुगाई कला पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र बलोदर से गोबरदाहा तक मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क कालीकरण निर्माण कार्य चल रहा है. बीती रात टीपीसी उग्रवादियों ने कंपनी के कार्यस्थल पर उत्पात मचाया. उग्रवादियों ने निर्माण कार्य के लगे जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया. सूत्रों से पता चला कि रात लगभग 1 बजे 15 से 20 की संख्या में उग्रवादी आए और नारेबाजी करने लगे. इस बीच तीन बार जोरदार धमाका भी हुआ. जेसीबी मशीन को आग के हवाले करने के बाद टीपीसी संगठन के नाम से एक धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा गया. पर्चे में लिखा है कि मुंशी से बात किया जा रहा है, लेकिन संगठन की बात को अनदेखा किया जा रहा है. संगठन से बात किए बिना कार्य चालू नहीं किया जाए. अनदेखा करने पर फौजी कार्रवाई की जाएगी. बात नहीं सुनने पर ठेकेदार और मुंशी का खोपड़ी खोल दिया जाएगा. हमले की जिम्मेदारी धर्मवीर के नाम से लिया गया है. इस मामले पर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जेसीबी जलने की कोई सूचना नहीं है. फायरिंग हुई है. अब यह किस संगठन ने किया है, पुलिस इस पर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें-दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-ed-arrests-former-telangana-cm-k-chandrashekhar-raos-daughter-k-kavita/">दिल्ली

शराब घोटाला : ईडी ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को गिरफ्तार किया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/15rc_m_nnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही