Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : प्रशिक्षुओं ने थीम ‘हेल्थ फॉर ऑल’ पर बनाई संदेशपरक, ज्ञानवर्द्धक और आकर्षक रंगोली

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता हमें सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने की जरूरत : प्राचार्य Hazaribagh : गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज हजारीबाग में शनिवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसका थीम ‘हेल्थ फॉर ऑल’ रखा गया था. इसमें बी.एड. और डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं को ग्रुप में विभाजित कर संदेशपरक और ज्ञानवर्द्धक रंगोली प्रतियोगिता कराई गई. इस मौके पर प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी संपत्ति है। स्वास्थ्य के प्रति हमें सजग रहने की आवश्यकता है. हमें सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hygienic-boom-in-hazaribagh-people-are-tasting-three-flavors-with-cleanliness/">हजारीबाग

में हाइजेनिक गुपचुप की धूम, स्वच्छता के साथ लोग चख रहे तीन फ्लेवर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/rrrr-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="500" />

एक से बढ़कर एक बनाई गई रंगोली

इस मौके पर प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनाई. इसमें प्रथम स्थान-ग्रुप एच लीडर-मोनू कुमार, द्वितीय स्थान-ग्रुप जी-लीडर लीसा कुमारी और तृतीय स्थान-ग्रुप ए- लीडर-नावेल टुडू रहे. सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया. इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ प्रमोद प्रसाद, डीएलएड के प्रभारी विभागाध्यक्ष महेश प्रसाद, व्याख्याता अशोक कुमार सिन्हा, कुमारी अंजलि, पुष्पा कुमारी, लीना कुमारी, दीपमाला, रचना कुमारी, परमेश्वर यादव, दशरथ कुमार, अनिल कुमार, गुलशन कुमार, जगेश्वर रजक, संदीप खलखो, रूपेश कुमार दास, दिलीप कुमार सिंह, संदीप कुमार सिन्हा, कश्यप कुणाल, आलोक रंजन केरकेट्टा, शिक्षकेत्तरकर्मी अंजन कुमार, पम्मी कुमारी, नंदकिशोर कुमार, अखौरी विकास कुमार, संजय कुमार, राजकुमार साव, ज्योति हेमा एक्का आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :कानून">https://lagatar.in/incidents-of-mob-lynching-are-not-stopping-even-after-the-law-came-10-people-were-brutally-beaten-to-death-in-a-year/">कानून

आने के बाद भी नहीं रुक रही मॉब लिंचिंग की घटनाएं, सालभर में 10 लोगों की बेरहमी से पीटकर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही