Ranchi : हजारीबाग कोषागार से वेतन मद में 15 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी मामले के दो आरोपियों की जमानत याचिका की सुनवाई सीआईडी की विशेष अदालत में हुई. खुशबू सिंह और काजल कुमारी की जमानत पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.
बता दें कि हजारीबाग ट्रेजरी से अवैध तरीके से वेतन निकासी मामले में लोहसिंघना थाने में आठ अप्रैल 2026 को कांड संख्या 32/2026 दर्ज की गई थी. इस केस को सीआईडी ने 24 अप्रैल टेकओवर किया और सीआइडी थाना कांड संख्या 05/26 में केस री-रजिस्टर्ड की थी.
मामले में गिरफ्तार आरोपियों में हजारीबाग एसपी कार्यालय का मुख्य लेखापाल सह मास्टरमाइंड शंभू कुमार, उसकी पत्नी काजल कुमारी, उसके सहयोगी रजनीश कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह (चतरा निवासी), उसकी पत्नी खुशबू सिंह, धीरेंद्र सिंह (गयाजी निवासी), सौरभ कुमार सिंह आदि शामिल हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

