Search

 
 
 

झारखंड रास चुनाव : रेडिशन ब्लू में NDA विधायकों का जमावड़ा, अब तक 10 MLA पहुंचे

झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपनी रणनीति को और मजबूत कर दिया है. भाजपा सहित एनडीए के सभी विधायकों को रांची स्थित होटल रेडिशन ब्लू में शिफ्ट किया जा रहा है.
 

Ranchi  :  झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपनी रणनीति को और मजबूत कर दिया है. भाजपा सहित एनडीए के सभी विधायकों को रांची स्थित होटल रेडिशन ब्लू में शिफ्ट किया जा रहा है.

 

ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक 10 विधायक होटल पहुंच चुके हैं. जबकि अन्य विधायकों के भी देर शाम तक पहुंचने की संभावना है. जो विधायक अब तक पहुंचे हैं, उनमें  बाबूलाल मरांडी, निर्मल महतो, सतेंद्रनाथ तिवारी, पूर्णिमा दास साहू, कुमार उज्जवल दास, सांसद प्रदीप वर्मा, प्रदीप प्रसाद, राज सिन्हा सहित अन्य हैं. 

 

राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए अपने सभी विधायकों को एक साथ रखने की रणनीति पर काम कर रहा है. सभी विधायक अगले दो दिनों तक होटल में ही रहेंगे.

 

इस दौरान चुनावी रणनीति, मतदान प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन भी अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए लगातार बैठकें कर रहा है.

 

18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों खेमों में गतिविधियां तेज हो गई हैं और रांची की राजनीति अब होटल और बैठकों के इर्द-गिर्द सिमटती नजर आ रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही