Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : घर में रखे पुआल में आग लगने से दो बच्चे जिंदा जले

Hazaribagh :  जिले के बरकट्ठा प्रखंड के चेचकपी में दिल दहला देने वाली घटना घटी. एक घर में रखे पुआल में आग लगने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी. मरने वाले में 4 वर्षीय साक्षी कुमारी (पिता तालेवर सिंह) और 3 वर्षीय अविनाश कुमार (पिता पिंटू सिंह) के है. घटना की सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. (पढ़ें, दुनिया">https://lagatar.in/gautam-adani-out-of-the-list-of-worlds-top-10-rich-mukesh-ambani-just-one-place-down/">दुनिया

के टॉप 10 रईसों की लिस्ट से बाहर हुए गौतम अडानी, मुकेश अंबानी बस एक पायदान नीचे)

पुआल में खेल रहे थे दोनों बच्चे

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे पुआल में खेल रहे थे. तभी अचानक पुआल में आग लग गयी. जिसमें दोनों बच्चों की मौत हो गयी. मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव  व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. दोनों बच्चों ने दम तोड दिया था. इस खबर से क्षेत्र में मातम का माहौल है. आग लगने का कारण स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. घटना की जानकारी मिलते ही जिप सदस्य कुमकुम देवी और सांसद प्रतिनिधि केदार साव घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों का ढांढस बंधा. कुमकुम देवी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग किया. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-2023-pm-modi-said-the-budget-will-try-to-fulfill-the-hopes-and-aspirations-of-the-people/">बजट

सत्र 2023 : पीएम मोदी ने कहा, बजट लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही