Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : हर रोज औसतन चोरी की दो वारदात

Advertisement
Advertisement
माहभर में जिले में चोरों ने 55 घटनाओं को दिया अंजाम डीएसपी आवास समेत पुलिस लाइन में भी किए हाथ साफ ‘शुभम संदेश’ पड़ताल Pramod Upadhyay Hazaribagh: हजारीबाग जिले में हर रोज औसतन चोरी के दो वारदात हो रही है. यह ‘शुभम संदेश’ नहीं पुलिस विभाग का ही आंकड़ा बोल रहा है. जून माह को आधार बनाएं, तो माहभर में करीब 55 चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गईं. दिलचस्प वाकया है कि डीएसपी आवास समेत पुलिस लाइन को भी चोरों ने नहीं बख्शा. शहर में पिछले एक सप्ताह में चोरी के ग्राफ में वृद्धि हुई है. चोरों ने वाहन, लाखों की नकदी, आभूषण, मोबाइल समेत अन्य वस्तुओं पर हाथ साफ किए. यहां तक कि चोर बैंक एटीएम तक को नहीं बख्श रहे. चार दिन पहले बरही के करियातपुर में ऐसी वारदात हो चुकी है. इसमें कुछ ही मामले का खुलासा हो पाया है. ऐसे में शहरवासी चोरों के आतंक से परेशान हैं. घर बंद कर जानेवाले लोग ज्यादा दहशत में हैं. ऐसी बात नहीं कि पुलिस पेट्रोलिंग नहीं कर रही. उसके बावजूद चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. इसे भी पढ़ें :चौपारण">https://lagatar.in/the-young-businessman-of-chauparan-committed-suicide-in-ghatshila-the-atmosphere-was-gloomy-as-soon-as-the-body-arrived/">चौपारण

के युवा व्यवसायी ने घाटशिला में की आत्मह’त्या, शव पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल

सदर में सर्वाधिक 10 और बड़कागांव में 7 चोरियां

जून में सदर थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 10 चोरी की वारदात हुई. फिर बड़कागांव में छह चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई. बड़ा बाजार में पांच, लोहसिंगना थाने में चार, कोर्रा थाने में छह, विष्णुगढ़ थाने में एक, मुफस्सिल थाने में छह, चुरचू में दो, कटकमदाग थाना क्षेत्र में एक, इचाक में चार, केरेडारी में दो, गिद्दी में दो, बरही चार और चौपारण थाने में चोरी की एक वारदात हुई.

घर बंद कर जाने में लगता है भय : धीरज सिंह

आयुक्त कार्यालय के समीप मेडिकल दुकान चलानेवाले धीरज सिंह का कहना है कि घर बंद जाने में भय लगता है. उनकी मेडिकल दुकान में दो-दो बार चोरी हो गई. शहर में सभी सीसीटीवी कैमरे भी कारगर नहीं हैं. पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ानी होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ssss-1-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

समाहरणालय से दिनदहाड़े बाइक ले उड़े चोर, एसपी के स्कॉर्पियो के बगल में लगाया था वाहन

समाहरणालय से सोमवार को दिनदहाड़े चोर बाइक ले उड़े. भुक्तभोगी इचाक के करियातपुर निवासी पिंटू कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी हीरो होंडा साइन एसपी के स्कॉर्पियो के बगल में खड़ी की थी. चोर बाइक ले उड़े. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-pocso-court-acquitted-rape-accused-due-to-lack-of-evidence/">रांचीः

पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को साक्ष्य के अभाव में किया बरी

मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फिर उड़ा ली गई बाइक

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फिर बाइक उड़ा ली गई. इस बारे में सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि रविवार की रात मरीज के एक परिजन की बाइक चोरी कर ली गई. वहीं चोर मोबाइल लेकर भाग रहा था, तो लोगों ने पीछा किया. वह मोबाइल फेंक कर फरार हो गया.

इस माह चोरी की वारदात

चार दिन पहले बरही के करियातपुर में बैंक ऑफ इंडिया की एटीम मशीन और वाहन चोरी कर ली गई. वाहन तो मिल गए, लेकिन एटीएम मशीन अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है. एटीएम में 18 लाख रुपए कैश भी मौजूद थे. दो दिन पहले भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव के बड़े भाई स्व. दिलीप सिन्हा के घर से करीब छह लाख रुपए के जेवरात आदि की चोरी कर ली गई. घर बंद कर पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था. 27 जुलाई को बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के अजय गुप्ता के घर से 10 हजार रुपए नकद समेत करीब 15 लाख के जेवर चोरों ने उड़ा लिए. 22 जुलाई को हुरहुरू में मुन्नी ज्वेलर्स से करीब 15 लाख के आभूषण की चोरी की गई. 20 जुलाई को ग्वालटोली चौक की एक बर्तन दुकान से लैपटॉप समेत नौ लाख के बर्तन की चोरी की गई. इसमें एक आरोपी पकड़ा गया. 16 जुलाई को रामनगर पेट्रोल पंप से 5000 रुपए नकद और कंप्यूटर की चोरी की गई. 5 जुलाई को कटकमदाग स्थित पंचशील अपार्टमेंट में नकद समेत अन्य सामान की चोरी की वारदात हुई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही