Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो लोगों की मौत, छह घायल

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : रांची-पटना मार्ग के चरही 14 माइल के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ऑटो और हाफ डाला ऑटो में टक्कर हो गई. मृतकों में 58 वर्षीय फुलिया देवी और 68 वर्षीय बनधारी सिंह हैं. सभी मृतक और घायल चूरचू प्रखंड के हरहद के रहने वाले हैं. सभी सोमवार को चरही बाजार में सामान बेचने के लिए जा रहे थे. 14 माइल रेलवे ब्रिज के पास डाला टेंपो आगे चल रहा ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. सूचना के बाद चरही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. इसे भी पढ़ें :सचेतक">https://lagatar.in/will-fulfill-the-responsibility-of-whip-in-a-better-way-jaiprakash-bhai-patel/">सचेतक

की जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाएंगे : जयप्रकाश भाई पटेल

घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे में गंभीर रूप से घायल सैरा देवी, शुकून राम और उमेश राम समेत अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर बड़कागांव के साड़ निवासी रोशन कुमार मोटरसाइकिल में 25 बोरा कोयला लेकर शहर आ रहे थे और अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उनका इलाज भी सदर अस्पताल में चल रहा है. इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-pm-modi-is-interested-in-israel-hamas-conflict-not-worried-about-manipur-violence/">राहुल

ने कहा, पीएम मोदी को इजरायल-हमास संघर्ष में दिलचस्पी, मणिपुर हिंसा की चिंता नहीं…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही