Search

 
 
 

हजारीबाग : घर में छुपाकर रखा दो क्विंटल गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

 
हजारीबाग । हजारीबाग पुलिस ने घर के अंदर छुपा कर रखे गए दो क्विंटल गांजा बरामद किया है. इस मामले में संलिप्त एक आरोपी भी पकड़ा गया. यह जानकारी एसपी अरविंद कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि 29 फरवरी की रात को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कटकमदाग थाना अंतर्गत आजाद मोहल्ला, कुद में रिंकु अंसारी अपने घर में गांजा का अवैध व्यापार करने के लिए अवैध गांजा छिपाकर रखा है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी दल में कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार, पैंथर पुलिस तथा कटकमदाग के सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. पुलिस ने छापामारी के दौरान उक्त घर में एक व्यक्ति को पकड़ा. जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम रिंकू अंसारी उर्फ सहजाद आलम, उम्र करीब 35 वर्ष बताया. रिंकू ने आगे बताया कि वह अपने घर के बगल में अपने चाचा के घर में गांजा छिपाकर रखा है. गांजा को गुरुवार शाम में ही महताब उर्फ लक्की साकिन- हबीबी नगर, खिरगांव ने लाकर दिया है. पुलिस ने तलाशी के क्रम में घर के अन्दर कुल आठ बोरे में 154 छोटे-बड़े पैकेट में रखा गांजा बरामद किया. जिसका कुल वजन 200.8 किलोग्राम है. पुलिस ने इस मामले में रिंकू के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कटकमदाग थाना में केस दर्ज किया है. इस मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-three-smugglers-arrested-with-opium-worth-lakhs/">हजारीबाग

: लाखों की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही