Search

 
 
 

हजारीबाग : वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

 
चार दिन पूर्व 14 माइल बरवाडीह से हाfवा हुई थी चोरी वाहनों की चोरी के बाद दूसरे राज्यों में कर देते थे बिक्री Hazaribagh : जिले के बड़कागांव पुलिस को अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी मिली है. इनके पास से चोरी के दो वाहन भी जब्त किए गए है. एसपी अरविंद कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते 26 मार्च की रात बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत 14 माइल बरवाडीह के पास से अज्ञात अपराधियों ने एक हाइवा (जेएच 02 एवाई 9338) चोरी कर लिया गया था. इस संदर्भ में वाहन मालिक गोसाई बलिया निवासी संतोष कुमार यादव ने लिखित आवेदन देकर बड़कागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. कांड के अनुसंधान के लिए बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह एवं थाना के रिजर्व बल के साथ विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. इसे भी पढ़ें-प्रकृति">https://lagatar.in/sarhul-festival-gives-message-of-nature-conservation-amba-prasad/">प्रकृति

संरक्षण का संदेश देता है सरहुल पर्व : अंबा प्रसाद

चोरी का हाइवा समेत दो वाहन जब्त

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हुरहुरु स्थित पतरातू गैराज से चोरी किए गए हाईवा के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पदमा ओपी क्षेत्र के विनय कुमार पासवान, दारू थाना क्षेत्र के जरगा निवासी श्रवण कुमार व संतोष महतो, टाटीझरिया थाना क्षेत्र के झरपो निवासी विकास कुमार, चतरा जिला अंतर्गत राजपुर थाना क्षेत्र के केंदीनगर निवासी विनय कुमार राणा के रूप में की गई. इनकी निशानदेही पर कांड के मुख्य आरोपी मो. रफीक अंसारी को गिरफ्तार किया गया. वह पलामू जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चेपटवार में एक गैरेज चलाता है. पूछताछ के दौरान इनलोगों ने बताया कि ये लोग झारखंड, बिहार, ओडिशा और छतीसगढ़ आदि राज्यों में वाहनों की चोरी कर दूसरे राज्यों में बेच देते हैं. पुलिस ने इनके पास से चोरी में प्रयुक्त हुंडई आई 10 कार और छह मोबाइल बरामद किया है. इसे भी पढ़ें-गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-prince-khan-threatens-saryu-rai-and-krishna-agarwal-audio-goes-viral/">गैंगस्टर

प्रिंस खान ने सरयू राय और कृष्णा अग्रवाल को दी धमकी, ऑडियो वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही