Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विभावि के पूर्व वीसी के समर्थन में उतरा विद्यार्थी परिषद

सरकारी बंगला खाली कराने के आदेश पर किया सवाल खड़ा राज्यपाल से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने की कही बात Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उतर आया है. विद्यार्थी परिषद हजारीबाग के विभाग संयोजक दीपक देवराज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्यपाल ने पत्रांक संख्या 8/2023 दिनांक 1/6/2023 को पत्र जारी कर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति एवं वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति को विनोबा भावे विश्वविद्यालय में रूटिंग वर्क पूरा करने के लिए प्रभार दिया है. जारी आदेश पत्र में साफ लिखा है कि प्रभारी कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा विभावि में सिर्फ रूटिंग वर्क को पूरा करेंगे ताकि छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी नहीं हो. इसे भी पढ़ें :1929">https://lagatar.in/ranchi-had-194-reservoirs-in-1929-only-67-left/">1929

में रांची में थे 194 जलाशय, बचे महज 67

राज्यपाल के आदेश का उल्लंघन का आरोप

अगर रूटिंग वर्क के अलावा कोई कार्य हो, तो महामहिम राज्यपाल से आदेश प्राप्त करना होगा. ऐसे में आनन-फानन में सरकारी बंगला खाली कराने और चार कर्मियों का तबादला करना राज्यपाल के आदेश का सरासर उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि अगर पूर्व वीसी को बंगला खाली करने के लिए कोई प्रोपगंडा किया जाएगा, तो इसकी शिकायत वह राज्यपाल से मुलाकात कर करेंगे. नए वीसी के प्रभार के बाद जो भी घटनाक्रम हुआ है, उसकी पूरी जानकारी वह राज्यपाल को दी जायेगी. इसे भी पढ़ें :गावां">https://lagatar.in/gawan-balasore-train-accident-relatives-were-returning-considering-the-young-man-dead-got-information-about-being-alive/">गावां

: बालासोर ट्रेन हादसा- युवक को मरा समझ लौट रहे थे परिजन, जीवित होने की मिली सूचना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही