Search

 
 
 

हजारीबाग: गोंदलपुरा में जुटे ग्रामीण, किया ग्रामसभा का विरोध

 
Hazaribagh: बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा पंचायत स्थित बलोदर गाली गांव में बुधवार को एक कोल खनन कंपनी के लिए ग्रामसभा बुलाई गई थी. इसके खिलाफ ग्रामीणों ने मौन प्रदर्शन किया. ग्रामसभा के विरोध में सुबह तीन बजे से ही सैकड़ों महिला-पुरुष तख्ती के साथ सड़क पर उतर गये और प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसमें महिलाओं को आगे कर दिया गया और उनके ही नेतृत्व में सभी धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे. इस विरोध की वजह से अधिकारी ग्रामसभा स्थल पर नहीं पहुंच पाए. विरोध प्रदर्शन को महिला प्रदर्शनकारियों ने मौन विरोध प्रदर्शन का रूप दे दिया. धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि सात अक्तूबर को उनलोगों ने ग्रामसभा कर हजारीबाग डीसी, एसपी, सीएम, गर्वनर और विभिन्न सरकारी विभागों को यह जानकारी दी थी कि किसी भी परिस्थिति में कंपनी को जमीन नहीं देंगे. इसके बाद भी ग्रामसभा बुलाई गयी. प्रदर्शनकारी तख्तियों पर जल, जंगल और जमीन को नष्ट नहीं होने देंगे के नारे लिखकर आये थे. इसके अलावा ग्रामसभा रद्द करो, प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करने देंगे, किसानों और ग्रामीणों को विस्थापित करना बंद करो के नारे लिखकर विरोध कर रहे थे. इसे भी पढ़ें–  केरल">https://lagatar.in/kerala-cm-vijayan-and-tamil-nadu-cm-stalin-appeal-to-pm-modi-no-efforts-should-be-made-to-impose-hindi-on-us/">केरल

के CM विजयन और तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की पीएम मोदी से अपील, हम पर हिंदी थोपने के प्रयास न किये जायें
प्रशासन की काफी कोशिशों के बावजूद भी ग्रामीण कोई बात करने के तैयार हुए नहीं हुए और न ही सड़क से हटे. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बहुत समझाया कि वे लोग ग्रामीणों के लिए ही आए हैं. उनकी समस्याएं और मांगों को जानना चाहते हैं. लेकिन प्रदर्शकारियों ने कहा के उन्हें किसी से कोई बात नहीं करनी है. जो कहना है तख्तियों पर लिखा हुआ है. मौके पर मौजूद समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों का कहना था कि पहले से जो कोल खनन कंपनी कार्य कर रही है, पहले उन कंपनियों में बड़कागांव के बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने का काम करे. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/hearing-in-supreme-court-against-pm-modis-demonetisation-today-there-will-be-live-streaming-of-proceedings/">पीएम

मोदी की नोटबंदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग होगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही