Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बिजली के बिना गरडीह के ग्रामीण बेहाल, आंदोलन की चेतावनी

Hazaribagh : इचाक प्रखंड के डाड़ीघाघर स्थित गरडीह के ग्रामीण बिजली के बिना बेहाल हैं. वर्ष 2008-09 में यहां बिजली बहाल की गई थी. लेकिन यहां तार जल जाने से बिजली की आपूर्ति नहीं है. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री रमेश कुमार हेम्ब्रोम का कहना है कि अब भी गरडीह के ग्रामीण 18वीं सदी में जीने को मजबूर हैं. गरडीह में बिजली बहाल करने के नाम पर वर्ष 2016 में टेंडर हुआ था. बिजली आपूर्ति के लिए सामान भी आए, लेकिन सभी सामान गायब कर दिए गए. भाजपा नेता ने इस बारे में बिजली विभाग के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने कहा कि अगर दो दिनों के अंदर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं आदिवासी समाज के नेतृत्व में आंदोलन होगा. उसमें सैकड़ों ग्रामीण तीर-धनुष एवं नगाड़ा के साथ छह जून को विद्युत महाप्रबंधक और उपायुक्त कार्यालय हजारीबाग के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : 108">https://lagatar.in/lord-jagannath-fell-ill-after-bathing-with-108-pitchers-water-will-remain-in-seclusion-for-15-days/">108

घड़ों के पानी से स्नान के बाद ‘बीमार’ पड़े भगवान जगन्नाथ, 15 दिन एकांतवास में रहेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही