Search

हजारीबाग : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Hazaribagh: शुक्रवार को हजारीबाग के संत स्टीफन स्कूल के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एसएसटीसी एकेडमी बनाम हज़ारीबाग सीनियर टीम द्वारा खेला गया. एसएसटीसी एकेडमी ने हज़ारीबाग सीनियर टीम को सीधे सेटों में 30-28, 25-16 से पराजित कर दिया. एसएसटीसी एकेडमी के सौरभ कुमार सिंह मैन ऑफ द मैच बने तो बेस्ट प्लेयर सावंत सागर को चुना गया. मौके पर संघ के अध्यक्ष भैया अभिमन्यु ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल का मैदान जीवन में अनुशासित रहना सिखाता है. खिलाडी जब मैदान में आते हैं तो अपने भौतिक सुखो को छोड़ खेल में बिना भेद-भाव खेल भावना से जुड़ जाते हैं. इससे एक अच्छे सामाज निर्माण में इनकी भूमिका बडी हो जाती है. इसे भी पढ़ें :इंटरनेशनल">https://lagatar.in/race-organized-on-international-olympic-day/">इंटरनेशनल

ओलंपिक दिवस पर दौड़ का आयोजन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/kkk-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर ये रहे मौजूद

वहीं सचिव अनवर हुसैन ने कहा कि हजारीबाग वॉलीबॉल संघ के द्वारा लगातार खिलाड़ियों के प्रशिक्षण देने में अपनी भूमिका का निर्वाह करता आ रहा है. इसी कारण हाल के दिनों में हजारीबाग के खिलाड़ी जिला सहित राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं. इस अवसर पर रमेश बूटन सिंह, संजीव चटर्जी, राजेश कुमार गुप्ता, मैच रेफरी अरमान खान, अख्तर हुसैन, जितेंद्र नाथ सिंह, सुनील यादव,अजीत कुमार साहू, हजारीबाग वॉलीबॉल कोच प्रिय रंजन कुमार सिंह, बॉलीवाल संघ के मिडिया प्रभारी राज कुमार गिरी (सानू) व विवेक सिंह मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/kkkk-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/two-news-of-latehar-coal-laden-hiva-caught-fire-electricity-bill-interest-waiver-camp-from-24/">लातेहार

की दो खबरें : कोयला लदे हाइवा में लगी आग।। बिजली बिल ब्याज माफी शिविर 24 से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp