Search

हजारीबाग : विशेष शाखा के डीएसपी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया प्रताड़ना का केस

तबादला के लिए रुपए नहीं देने पर मारपीट का आरोप एक साल पहले अपने ही अपार्टमेंट में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे नौकरानी के साथ Hazaribagh : हजारीबाग में पदस्थापित स्पेशल ब्रांच के डीएसपी अरविंद कुमार वर्मा और उनकी पत्नी के संबंध को लेकर एक साल बाद फिर मामला थाना पहुंचा है. डीएसपी अरविंद कुमार वर्मा पर महिला थाने में उनकी पत्नी मोना सिन्हा ने प्रताड़ना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. मोना सिन्हा के आवेदन पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि थाना प्रभारी वर्षा रानी टोप्पो ने की है. थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को जांच पदाधिकारी प्राथमिकी के आलोक में जांच के लिए जाएंगे. आवेदन में कहा गया है कि पूर्व की भांति फिर से उनके पति डीएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने उनके साथ मारपीट की है. आवेदन में कहा गया है कि अपने तबादले के लिए पैसे मांगने पर जब मोना और उनके मायकेवालों ने नहीं दिए, तो उसके साथ मारपीट की और पूरे परिवार को बर्बाद कर देने की धमकी दी है. आवेदन में यह भी बताया गया है कि अरविन्द कुमार रोज मारपीट करते हैं. आरोप लगाया कि डीएसपी ने पटना में उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करने के बाद सुबह बिना बताए भाग गए. इसे भी पढ़ें :स्पीकर">https://lagatar.in/speaker-discussed-7-petitions-in-the-petition-committee-meeting/">स्पीकर

ने याचिका समिति की बैठक में 7 याचिकाओं पर की चर्चा

प्रतिशोध को लेकर पत्नी ने कराया मामला दर्ज : डीएसपी अरविंद कुमार

इस पूरे प्रकरण पर स्पेशल ब्रांच के डीएसपी अरविंद कुमार ने फोन पर बात करते हुए बताया कि यह पूरा मामला जांच का विषय है. थाने में प्राथमिकी कराई गई है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सदर थाना में पत्नी समेत ससुराल वालों के खिलाफ कांड संख्या 85/ 2002 के तहत प्राथमिकी कराई थी. यह उसी के प्रतिशोध का नतीजा है. पत्नी मोना सिन्हा और उनके ससुरालवालों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी. इसे लेकर उन्होंने धारा 307 के तहत मामला दर्ज कराया था. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-directed-industries-secretary-to-appear/">झारखंड

हाइकोर्ट ने उद्योग सचिव को दिया हाजिर होने का निर्देश

एक साल पूर्व नौकरानी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए थे डीएसपी वर्मा

डीएपी दंपती के बीच विवाद पूर्व से चल रहा है. एक वर्ष पूर्व हजारीबाग में ही अपने ही फ्लैट में नौकरानी के साथ रंगरेलिया मनाते डीएसपी अरविंद वर्मा रंगेहाथ पकड़ने का दावा उनकी पत्नी ने की थी. तब पत्नी व ससुराल वालों के सामने बाकायदा अपनी गलती स्वीकार करते हुए डीएसपी ने बंधपत्र देकर आगे से गलती नहीं करने की बात कही थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp