Search

 
 
 

हजारीबाग : जंगली हाथियों का कहर, दंपति को रौंदा, दो दिनों में 7 की मौत

हजारीबाग में पांच जंगली हाथियों का झुंड जमकर तांडव मचा रहा है. चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव में झुंड ने एक दंपति पर हमला किया है. इस हमले में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि पति गंभीर रूप से घायल है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.
 

Hazaribagh :  हजारीबाग में पांच जंगली हाथियों का झुंड जमकर तांडव मचा रहा है. चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव में झुंड ने एक दंपति पर हमला किया है. इस हमले में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि पति गंभीर रूप से घायल है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

 

इससे पहले हाथियों के झुंड ने अंगो थाना क्षेत्र के चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में छह लोगों को कुचलकर मार डाला था. इस तरह बीते दो दिनों के भीतर हाथी के हमले से सात लोगों की जान जा चुकी है. 

 

हाथियों के लगातार हो रहे हमले से हजारीबाग और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है.  वन विभाग के अनुसार, पांच हाथियों का झुंड बीते कुछ दिनों से इलाके में घूम रहा है.

 

इनमें से एक हाथी आक्रामक हो गया है, जिसकी वजह से वह लगातार लोगों पर हमला कर रहा है. वन विभाग की टीम मौके पर लगातार हालात पर नजर रख रही है. साथ ही लोगों से सतर्क रहने और अकेले बाहर न निकलने की अपील की गई है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही