Search

 
 
 

हजारीबाग : अवैध शराब रखने और बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

 
Tatijharia (Hazaribagh) : टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बेडमक्का में घर पर अवैध शराब बेचने व भंडारण करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला का नाम संगीता देवी पति स्व. दिनेश्वर प्रसाद है. पुलिस ने उसके घर से 375 एमएल की 5 बोतल, 180 एमएल की 19 बोतल अंग्रेजी शराब, 500 एमएल की 44 बोतल बीयर और करीब 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया है. थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि अवैध रूप से शराब बेचने व घर में भंडारण करने की सूचना पर छापेमारी की गई. इस दौरान महिला के घर में अवैध रूप से रखे भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है. टाटीझरिया थाना में इसको लेकर मामला भी दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2024-punjab-defeated-delhi-sam-curran-became-the-hero-of-victory/">IPL

2024 : पंजाब ने दिल्ली को हराया, इन दो खिलाड़ियों ने पलट दिया पाशा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही