Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Hazaribaghहजारीबाग में सांस्कृतिक संस्था तरंग ग्रुप की ओर से वूमेंस प्राइड अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया. जिसमे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली महिलाओं को डॉल्फिन रिसोर्ट में सम्मानित किया गया. इसमे लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोरिंग और जन जागरण केंद्र हजारीबाग ने सहयोग किया. कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम की महापौर रौशनी तिर्की और प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक नगर आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने किया. इस दौरान अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन से महिलाओं को प्रोत्साहन मिलता है. मौके पर लायंस क्लब के जोनल चेयरपर्सन राजीव आनंद, अध्यक्ष राज मोहन वर्मा, जन जागरण केंद्र के सचिव संजय सिंह, नाबार्ड के डीडीएम प्रेम प्रकाश सिंह, तरंग ग्रुप के सचिव अमित कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंबहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-plus-two-high-school-students-did-an-educational-tour/">बहरागोड़ा

 : प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया

इन महिलाओं को मिला सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए केडी चिल्ड्रेंस एकेडेमी की प्राचार्य मीनू गुप्ता, बिहारी बालिका विद्यालय की रूपा वर्मा, कार्मेल स्कूलकी शिक्षिका वर्षा सिन्हा व निर्मला सिंह सम्मानित हुई. समाज सेवा के क्षेत्र में बचरा की मुखिया गुंजन सिंह, निवेदिता रॉय, सत्यभामा शर्मा, सुधा पसरीचा, सुनीता गुप्ता और देवयानी वर्मा को सम्मान मिला. लोक कला के क्षेत्र में प्रसिद्ध सोहराय कलाकार प्रतिभा दुलारी इक्का, जन जागरण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त स्वरोजगार एवं महिला स्वयं सहायता समूह के क्षेत्र में अहम भूमिका निभानेवाली प्रीति स्वर्ण कुजूर, अनिता देवी, बबली गोस्वामी, कहकशा आरजू, रेहाना खातून, शांति देवी, सरिता देवी, पुष्पा देवी, सबीना खातून और लोक गायन के क्षेत्र में रंजन रॉय को सम्मानित किया गया. समारोह में स्वाति वर्मा, सपना देवी, मंजू जैन छाबड़ा, स्वीटी साहा, सोमा डे अग्रवाल, गुरुकुल के निदेशक जय प्रकाश जैन, डॉ.भैया असीम, विकास कुमार, उदय कुमार, अनंत ज्ञान और पिंकी देवी को भी सम्मानित किया गया. मंच संचालन जितेन्द्र सिन्हा ने किया. अनाइसा सिन्हा के नृत्य से समारोह का समापन हुआ.

महिलाओं को प्रोत्साहित करना ही समारोह का मकसद- अमित

तरंग ग्रुप के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना था. इस अवसर पर प्रमुख प्रायोजक सह आयोजन समिति सदस्य राजीव आनंद, संजय सिंह, दीपक कुमार गुप्ता, रामचन्द्र यादव, राजेश प्रजापति, सतीश कुमार, मानसी सिन्हा, अपूर्व राज, सुप्रिया कुमारी, शिवानी प्रिया,अमित कुशवाहा, जन जागरण केन्द्र के परियोजना प्रबंधक देव सिंह, चित्तरंजन महतो, विजय कुमार, अमित कुमार वर्मा और जयमंगल सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ेंरांची">https://lagatar.in/weather-pattern-changed-in-ranchi-dark-shadow-in-the-day-drizzling-rain/">रांची

में बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, गरज के साथ झमाझम बारिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही