Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : लैम्पस पैक्स को सीएससी सर्विसेज की ट्रेनिंग के लिए कार्यशाला

Hazaribagh : हजारीबाग जिले में लैम्पस पैक्स को सीएससी सर्विसेज की ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला जिला सहकारिता कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई. जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा, डीडीएम नाबार्ड प्रेम प्रकाश सिंह और सीएससी स्टेट हेड शंभू कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यशाला के माध्यम से लैम्पस पैक्स को सीएससी सेंटर के रूप में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, सर्विसेज की ट्रेनिंग समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं. सीएससी के सदस्यों को इस कार्यक्रम की बारीकियों के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया. इस दौरान ग्रामीण ई-स्टोर से किसी प्रोडक्ट को सर्च करने, ऑर्डर देने और डिलीवरी की पूरी जानकारी के विषय में बताया गया. इसे भी पढ़ें :एलआईसी">https://lagatar.in/lic-increases-stake-in-adani-shares-congress-furious-says-insurance-company-is-being-forced/">एलआईसी

ने Adani के शेयरों में बढाई हिस्सेदारी, कांग्रेस भड़की, कहा, बीमा कंपनी को धन लगाने को विवश किया जा रहा है

आधार आधारित भुगतान प्रणाली की दी गई जानकारी

आधार आधारित भुगतान प्रणाली के तहत भुगतान करने की जानकारी भी दी गई. इसके अलावा कार्यशाला में जिला स्तर पर सभी लैम्पस पैक्स को रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट आदि की जानकारी उपलब्ध कराई गई. इस कार्यक्रम में सीएससी मैनेजर, जिला लैम्प्स पैक्स के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-car-seized-with-black-film-during-vehicle-check-action-taken-by-sadar-police/">चाईबासा

: वाहन जांच के दौरान ब्लैक फिल्म लगी कार जब्त, सदर पुलिस ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही