Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में रफ्तार का कहर, खाई में गिरी कार, डॉक्टर समेत 2 लोगों की मौत, 1 घायल

Hazaribagh: हजारीबाग जिला के चौपारण के चंदवारा प्रखंड के आरागारो रोड में रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बलेनो कार खाई में गिर गयी. जिसमें एक डॉक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गयी. साथ ही एक व्यक्ति घायल हो गया. तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे. मृतकों में त्रिलोकी यादव और वीरेंद्र यादव का शामिल हैं. जबकि उपेंद्र यादव इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ेंरामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-subodhkant-and-anoop-singh-run-public-relations-campaign-in-favor-of-bajrang-mahato/">रामगढ़

उपचुनाव : बजरंग महतो के पक्ष में सुबोधकांत और अनूप सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान
चंदवारा के पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने बताया कि घटना देर रात हुई. जिसकी वजह से घायलों का इलाज नहीं हो पाया और उनकी मौत हो गयी. मृतक त्रिलोकी यादव बीसीसीएल से रिटायर्ड कर सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते थे. वहीं वीरेंद्र यादव पेशे से डॉक्टर थे. घायल उपेंद्र यादव दनुआ उच्च विद्यालय में शिक्षक हैं. इसे भी पढ़ेंकिरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-a-team-of-40-foresters-reached-saranda-for-a-three-day-educational-tour/">किरीबुरू

: तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए 40 वनपालों की टीम पहुंची सारंडा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही