Search

 
 
 

हजारीबाग : देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 
Hazaribagh: हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार टीओपी क्षेत्र स्थित खिरगांव मुहल्ला में चार मार्च की देर रात पैंथर पुलिस ने छापेमारी कर देसी पिस्टल के साथ युवक को धर दबोचा. युवक की पहचान सूरज यादव उर्फ सुंदर यादव के रूप में की गयी है. इस संबंध में बड़ा बाजार टीओपी में कांड संख्या 94/24 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया. इस संबंध में बड़ा बाजार पुलिस ने बताया कि खिरगांव मुहल्ला में शरारती तत्वों के होने की गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 10 हजार रुपए नगद और कुछ दवा बरामद किया गया है. सूरज यादव उर्फ सुंदर यादव पर पहले ही बड़कागांव थाना, कटकमदाग ,सदर थाना और रामगढ़ में थाना में भी मामला दर्ज है. इसे भी पढ़ें-कलकत्ता">https://lagatar.in/calcutta-high-court-orders-bengal-police-to-hand-over-shahjahan-sheikh-to-cbi/">कलकत्ता

हाई कोर्ट का बंगाल पुलिस को आदेश, शाहजहां को सीबीआई के हवाले करो, SC पहुंची ममता सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही