Search

 
 
 

हजारीबाग : देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 
Hazaribag :  हजारीबाग सदर थाना की पुलिस ने कालीबाड़ी से एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. युवक के पास से एक देसी कट्टा, 2.7 एमएम का जिंदा कारतूस और 3.15 बोर का खोखा भी बरामद हुआ है. युवक की पहचान सलगांव निवासी साहिल कुमार के रूप में हुई है. इस संबंध में सदर थाना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. (पढ़ें, बरही">https://lagatar.in/barhi-youth-accused-of-theft-died-in-police-custody-local-people-jammed-gt-road/">बरही

: पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने जीटी रोड किया जाम)

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाल रंग की बाइक पर दो लोग पिस्तौल के साथ काली बाड़ी के पास किसी घटना का अंजाम देने जा रहे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को युवक के पास से एक देसी कट्टा, 2.7 एमएम का जिंदा कारतूस और 3.15 बोर का खोखा बरामद हुए हैं. सदर थाना कांड संख्या 315/23 के तहत मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/bjp-mp-brij-bhushan-sharan-singh-gets-interim-bail-in-female-wrestler-sexual-harassment-case/">महिला

पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को अंतरिम जमानत मिली
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही