Search

 
 
 

हजारीबाग : चाकूबाजी में युवक घायल, रिम्स रेफर, बीच बचाव में पांच अन्य को भी लगी चोट

 
Hazaribag : हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित कल्लू चौक के पास एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है. जिससे ज्योति प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया. इस चाकूबाजी में बीच बचाव करने गये पांच लोग भी घायल हुए हैं. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने ज्योति प्रकाश सहित पांचों घायलों को सदर अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने ज्योति को रिम्स रेफर कर दिया. वहीं अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर घटना का सूचना मिलते ही एसडीपीओ महेश प्रजापति, सीसीआर डीएसपी सहित पुलिस बल घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटे हुए हैं. (पढ़ें, अमेरिका">https://lagatar.in/destruction-due-to-severe-storm-in-southern-michigan-of-america-power-failure-of-millions-of-homes/">अमेरिका

के दक्षिणी मिशिगन में भीषण तूफान से तबाही, लाखों घरों की बिजली गुल)

दुकान से घर जाते समय युवकों ने मारा चाकू 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ज्योति प्रकाश बुधवार रात में अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था. इसी बीच कटकमसांडी बस स्टैंड के पास कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया और चाकू-सरिया से उस पर हमला कर दिया. चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बीच बचाव करने गये पांच लोग भी घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने मारपीट करने वाले युवकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-sps-appeal-to-common-citizens-celebrate-muharram-with-mutual-brotherhood/">चतरा

SP की आम नागरिकों से अपील, आपसी भाईचारे के साथ मनाएं मोहर्रम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही