Search

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस में घायल युवक की मौत, NH-522 6 घंटे रहा जाम, इलाके में तनाव

Hazaribagh : हजारीबाग के दारू प्रखंड अंतर्गत इरगा पंचायत के छोटका इरगा गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान हमले में घायल गुलाम साव की मौत हो गयी है. गुलाम का रांची में इलाज चल रहा था. युवक के मौत की खबर मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और परिजनों व ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर दारू मुख्य चौक के पास NH-522 को जाम कर दिया.
 
जानकारी के अनुसार, रामनवमी जुलूस के दौरान गुलाम साव पर चाकू से हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज के बाद उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश कुमार, विशाल कुमार और एक नाबालिग समेत अन्य को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

इधर मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह NH-522 को जाम कर दिया. करीब छह घंटे तक चले इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. कोलकाता सहित अन्य शहरों से आने-जाने वाले वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जाम के कारण दारू क्षेत्र का स्थानीय बाजार भी पूरी तरह बंद रहा. सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, फिर लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया. वहीं इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही