Search

 
 
 

हजारीबाग: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

 
Hazaribagh: जिले के बरही बाजार में बीती रात सड़क दुर्घटना हुई. पेट्रोल पंप के पास हुई इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें- शिक्षक">https://lagatar.in/ssc-recruitment-scam-cm-mamta-banerjee-took-action-on-partha-chatterjee-removed-from-the-post-of-minister/">शिक्षक

भर्ती घोटाला : सीएम ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी पर एक्शन लिया, मंत्री पद से हटाया
मिली जानकारी के अनुसार कोनरा थाना मोहल्ला निवासी मो असगर और गरजामु निवासी मिन्हाज बाइक से बरही चौक की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास उसी दिशा में जा रहे 12 चक्का ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई. इससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. ट्रक और शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई. लोगों ने बताया कि बाइक सवार अगर हेलमेट पहने होता, तो उसकी जान बच सकती थी. जरा सी लापरवाही से जान चली गई. इसे भी पढ़ें- पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-mamta-in-crisis-due-to-arrest-of-minister-partha-chatterjee-recovery-of-crores-voices-of-differences-emerged-in-tmc/">पश्चिम

बंगाल : मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी, करोड़ों की बरामदगी से ममता संकट में, TMC में मतभेद के स्वर उभरे, पार्थ को हटाने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही