Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सम्मानित किए गए हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष लखन खंडेलवाल

Hazaribagh : हजारीबाग शहर के बड़ा अखाड़ा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के अंतिम दिन शहर के कई समाज के बंधुओं को सम्मानित किया गया. इसी क्रम में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष लखन खंडेलवाल को भी सम्मानित किया गया. अध्यक्ष लखन खंडेलवाल को अयोध्या से चलकर आए कथावाचक राम जी शास्त्री ने जय श्री राम गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया. वहीं दूसरी और मंच संचालन कर रहे बड़ा अखाड़ा के महंत विजय नंद दास ने हजारीबाग यूथ विंग के कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने बताया कि यूथ विंग पिछले एक वर्ष से शहर में अपनी सेवा प्रदान कर रहा है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mothers-footprints-found-in-saraswati-temple-crowd-of-devotees-thronged/">धनबाद

: सरस्वती मंदिर में मिले मां के पैरों के चिह्न, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

श्रीमद्भागवत कथा में सैकड़ों श्रद्धालु थे मौजूद

संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने लखन खंडेलवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह सदैव सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते रहें और यूथ विंग को एक नई प्रगति की ओर अग्रसर करें. सम्मानित होने के पश्चात अध्यक्ष लखन खंडेलवाल ने प्रभु श्री राम को प्रणाम करते हुए कहा कि बड़े ही सौभाग्य की बात है कि प्रभु राम के समक्ष सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. हजारीबाग शहर में सेवा प्रदान कर रहे हजारीबाग यूथ विंग शहरवासियों के स्नेह और आशीर्वाद से सदैव कार्य करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dishome-baha-bonga-festival-celebrated-in-kherwal-dishome-jaher-gad-bantola/">घाटशिला

: खेरवाल दिशोम जाहेर गाड़ बनटोला में मनाया गया दिशोम बाहा बोंगा पर्व
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही