Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगी हजारीबाग की बेटी अनविता प्रियम

Hazaribagh : संसद भवन नई दिल्ली में 14 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में हजारीबाग की बेटी अनविता प्रियम भाग लेगी. वह झारखंड की इकलौती प्रतिभागी है, जिसका चयन डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर व्याख्यान प्रस्तुत करने के लिए किया गया है. देशभर से आठ प्रतिभागियों का चयन हुआ है. अनविता विनोबाभावे विश्वविद्यालय (विभावि) हजारीबाग की शिक्षाशास्त्र बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स की है छात्रा है. यह जानकारी देते हुए विभावि के पीआरओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि अनविता पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय का नेतृत्व कर चुकी हैं. इस समारोह का आयोजन नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/the-government-is-looting-the-land-of-tribals-arjun-munda/">सरकार

लुटवा रही आदिवासियों की जमीन- अर्जुन मुंडा
अनविता के पिता हजारीबाग डीएवी स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक और मां चंचला मिश्रा गृहिणी है. अनविता के चयन से विभावि में हर्ष का माहौल है. राष्ट्रीय स्तर पर उसके चयन से कुलपति प्रो. डॉ. मुकुल नारायण देव ने कहा है कि अनविता ने न सिर्फ विनोबा भावे विश्वविद्यालय, बल्कि झारखंड का मान बढ़ाया है. वहीं शिक्षाशास्त्र विभाग के निदेशक डॉ. विनोद रंजन ने अनविता को बधाई देते हुए संसद भवन में ऐतिहासिक प्रस्तुति और बेहतर प्रदर्शन के लिए हौसला अफजाई की है. युवा कार्य संस्कृति खेलकूद विभाग केंद्र सरकार की ओर से अनविता के आने-जाने का पूरा खर्च वहन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : सचिवालय">https://lagatar.in/secretariat-gherao-program-bjps-shout-from-the-stage-let-sticks-or-bullets-secretariat-will-be-surrounded/">सचिवालय

घेराव कार्यक्रम : मंच से BJP की हुंकार – लाठी चले या गोली,घेर कर रहेंगे सचिवालय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही