Search

ध्वस्त हुई हजारीबाग की ट्रैफिक व्यवस्था, 300 मीटर की दूरी तय करने में लगा एक घंटा

घंटों फंसे रहे बाइक व अन्य वाहन सवार, झेलते रहे फजीहत Hazaribagh : वैसे तो अमूमन हजारीबाग की कई सड़कों पर आए दिन जाम लगना आम बात है, लेकिन एक अरसे के बाद अलविदा जुमे के दिन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई. पूरा शहर आज जाम में तब्दील हो गया. शहर का मुख्य झंडा चौक, पैगोडा चौक, जामा मस्जिद रोड, पंच मंदिर चौक, कांग्रेस ऑफिस रोड सभी जगह सड़कों पर जाम लगा रहा. कहीं भी व्यवस्थित रूप से ट्रैफिक की व्यवस्था नहीं की गई थी. भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी टेंपो- ऑटो और टोटो लेकर चालक घुस आए. इससे आम अवाम को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा. घंटों दोपहिए व अन्य वाहन वाले लोग जाम में फंसे रहे. झंडा चौक से कालीबाड़ी रोड तक पहुंचने में एक घंटे तक समय लगा, जबकि दूरी महज 300 मीटर के आसपास है. दरअसल प्रशासन ने ईद के बाजार को लेकर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की थी. ईद के दौरान सड़कों पर ही बाजार लगता है. अलविदा जुमे के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग खरीदारी करने के लिए आज पूरे परिवार के साथ निकले. ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ नहीं करने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रत्येक बार प्रशासन रूट डायवर्ट भी करती थी. लेकिन इस बार रूट डायवर्ट भी नहीं किया गया. इस कारण एक ही रोड से लोग आ भी रहे थे और जा भी रहे थे. यही नहीं चार पहिया गाड़ी तक बाजार में लेकर प्रवेश कर गए. इक्के-दुक्के जगहों पर ट्रैफिक के जवान जरूर देखे गए, लेकिन वे भी बेबस नजर आए. इसे भी पढ़ें :‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp