Search

 
 
 

बार काउंसिल चुनाव में नामांकन फीस बढ़ाए जाने के विरुद्ध दायर याचिका पर HC में हुई सुनवाई

भारतीय विधिज्ञ परिषद (BCI ) के द्वारा विभिन्न राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में नामांकन शुल्क में वृद्धि के खिलाफ दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.
 

Ranchi : भारतीय विधिज्ञ परिषद (BCI ) के द्वारा विभिन्न राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में नामांकन शुल्क में वृद्धि के खिलाफ दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. 

 

बुधवार की सुनवाई के दौरान बार काउंसिल ऑफ इंडिया एवं राज्य बार काउंसिल के अधिवक्ता द्वारा यह जानकारी दी गई कि सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष 17 अक्टूबर को इसी मुद्दे से जुड़े केस की सुनवाई लंबित है, उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने उक्त याचिका पर सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तिथि निर्धारित की है.

 

हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने चुनाव नामांकन के शुल्क को एक लाख पच्चीस हजार रुपए किए जाने पर चिंता जताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नामांकन शुल्क की बढ़ोतरी को अनुचित बताते हुए तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की गुहार लगाई है. 

 

अधिवक्ता धीरज कुमार ने कहा कि इससे आम अधिवक्ता चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित हो जाएंगे और इससे केवल पूंजीवादी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा. इस कार्य से आम अधिवक्ताओं के राजनैतिक अधिकार का हनन होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही