Search

 
 
 

हाईकोर्ट के न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय ने अवकाश के दौरान 95% मामले निपटाये

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय ने अवकाश के दौरान सुनवाई के बाद 95% मामलों में फैसला सुनाया. गर्मी की छुट्टी के दौरान हाईकोर्ट में दायर और निपटाये गये मामलों के आंकड़ों के विश्लेषण से इस बात की जानकारी मिलती है.
 

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय ने अवकाश के दौरान सुनवाई के बाद 95% मामलों में फैसला सुनाया. गर्मी की छुट्टी के दौरान हाईकोर्ट में दायर और निपटाये गये मामलों के आंकड़ों के विश्लेषण से इस बात की जानकारी मिलती है.


झारखंड हाईकोर्ट में गर्मी की छुट्टी 16 मई से हुई थी. इस अवधि में आवश्यक मामलों की सुनवाई न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की पीठ में सुनवाई हुई. अवकाश की अवधि में हाईकोर्ट में विभिन्न प्रकार के कुल 891 मामले सुनवाई के लिए दायर किये गये. इन सभी मामलों की सुनवाई न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की पीठ में हुई. 


सुनवाई के बाद न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की पीठ ने इसमें से 853 मामलों में अपना फैसला सुनाया. यानी न्यायालय ने सुनवाई के लिए दायर किये गये कुल मामलों में से 95.73% मामलों का निपटारा कर दिया. न्यायालय ने अवकाश की अवधि में सबसे ज्यादा नियमित जमानत याचिकाओं (B.A) का निपटारा किया. निपटारे के मामले में अग्रिम जमानत याचिकाओं (A.B.A)  का दूसरा स्थान रहा.


अवकाश में केस निपटारे का ब्योरा

मुकदमा निपटारा
A.B.A   169
B.A 649
C.M.P 01
Cr.A(SJ) 15
Cr.M.P 02
Cr.Rev 02
WPC 10
WPC(Cr) 05


https://lagatar.in/jharkhand-rich-in-mineral-wealth-lags-behind-in-revenue-7-times-behind-odisha-in-iron-ore-production

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.      
       


        
        
         

        
    

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही