Search

 
 
 

Jharkhand News : ग्रामीण विकास विभाग ने SIR में लगे BDO की लिस्ट मांगी, तबादला जल्द

ग्रामीण विकास विभाग ने सभी उप विकास आयुक्तों (DDC) से Special Intensive Revision (SIR) के काम लगे प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) की सूची मांगी है. इसे प्रखंड विकास पदाधिकारियों के तबादले से जोड़ कर देखा जा रहा है. चुनाव आयोग ने SIR में लगे अधिकारियों का तबादला आयोग की अनुमति के बिना नहीं करने का आदेश दिया है.
 

Ranchi :  ग्रामीण विकास विभाग ने सभी उप विकास आयुक्तों (DDC) से Special Intensive Revision (SIR) के काम लगे प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) की सूची मांगी है. इसे प्रखंड विकास पदाधिकारियों के तबादले से जोड़ कर देखा जा रहा है. चुनाव आयोग ने SIR में लगे अधिकारियों का तबादला आयोग की अनुमति के बिना नहीं करने का आदेश दिया है.

 

ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य के सभी उप विकास आयुक्तों को एक पत्र भेजा है. विभाग के संयुक्त सचिव शहंशाह अली के हस्ताक्षर से भेजे गये इस पत्र में SIR और जनगणना 2027 में लगे प्रखंड विकास अधिकारियों से संबंधित सूचना मांगी गयी है.

 

पत्र के साथ सूचना से संबंधित एक प्रारूप और प्रखंड विकास पदाधिकारियो के नामों की सूची भेजी गयी है. इसमें 193 प्रखंड विकास पदाधिकारियों के नाम, गृह जिला और वर्तमान पदस्थापन का ब्योरा दर्ज किया गया है.

 

साथ ही इस प्रारूप के दो खाली कॉलम को भरकर भेजने का निर्देश दिया गया है. इसमें से एक कॉलम SIR के काम से संबंधित हैं या नहीं और दूसरा कॉलम जनगणना के काम से संबंधित है.  विभागीय सूत्रों के अनुसार, विभाग द्वारा इससे संबंधित सूचना मांगने का उद्देश्य आयोग की अनुमति लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला करना है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही