सुशील कुमार मोदी ने बजट पर बिहार सरकार को घेरा, बजट को बताया केंद्र पर आश्रित)
फीस और कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन ने नहीं दिया एडमिट कार्ड
दरअसल झारखंड में इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होनी है. लेकिन मांडर इंटर कॉलेज के 12 से अधिक छात्र-छात्राओं को कॉलेज ने अभी तक एडमिट कार्ड नहीं दिया है. इसको लेकर झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की गयी है. याचिका में कहा गया है कि कॉलेज प्रबंधन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. प्रार्थी छात्रों के अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद के मुताबिक, मांडर इंटर कॉलेज ने फीस लेने और सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं दिया है. जिसके कारण छात्र-छात्राओं को चिंता सता रही है कि वो इंटर की परीक्षा देने से वंचित रह जायेंगे. इस संबंध में हिमा देवी एवं अन्य ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-budget-session-bjps-protest-on-the-issue-of-planning-policy-outside-the-house-on-the-third-day/">बजटसत्र : नियोजन नीति को लेकर तीसरे दिन भी बीजेपी का प्रदर्शन, कहा-रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो [wpse_comments_template]

Leave a Comment