Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर सदर अस्पताल में शुरू होगी HDU सेवा, गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

Jamshedpur: जमशेदपुर के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. अस्पताल में अगले सप्ताह से 10 बेड वाली हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) की शुरुआत होने जा रही है. इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एचडीयू को अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित किया जाएगा. इस यूनिट में ऐसे मरीजों को भर्ती किया जाएगा, जिन्हें लगातार निगरानी और विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, लेकिन उनकी स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती कि उन्हें आईसीयू में रखा जाए.

डॉक्टरों ने बताया कि एचडीयू उन मरीजों के लिए काफी उपयोगी होगी, जो आईसीयू में भर्ती होने से पहले या आईसीयू से बाहर आने के बाद विशेष निगरानी की जरूरत वाले चरण में होते हैं. इससे मरीजों की स्थिति पर बेहतर नजर रखी जा सकेगी और समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी.

एचडीयू सेवा शुरू होने से सदर अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज की क्षमता बढ़ेगी. साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी, जिससे बड़े अस्पतालों पर उनकी निर्भरता भी कम होने की उम्मीद है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही