Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव की तैयारी को ले मुख्यालय ने सात हजार पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण किया स्थगित

 
Ranchi  : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अपनी तैयारी में जुट गई है. लोकसभा चुनाव के दौरान किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए प्रशिक्षण कर रहे सात हजारपुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण स्थगित कर दिया गया है. इसको लेकर डीजीपी के आदेश पर आईजी प्रशिक्षण ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में बताया गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव से संबंधित कार्य, तैयारी के लिए राज्य में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण को 6 मार्च से स्थगित किया जाता है. उक्त सभी प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुख को निर्देश दिया जाता है कि अपने-अपने प्रशिक्षण संस्थानों से सभी प्रशिक्षुओं को अपने पैतृक जिला, ईकाई, वाहिनी वापस करना सुनिश्चित करेंगे. शेष बचे प्रशिक्षण आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के पश्चात अलग से आदेश निर्गत किया जायेगा. गौरतलब है कि सात हजार पुलिसकर्मी आईआरबी बुनियादी, आयुधिक अधिष्ठापन, अधिष्ठापन प्रशिक्षण, पीटीसी और एसपीसी का प्रशिक्षण ले रहे थे. इसे भी पढ़ें : DSP">https://lagatar.in/dsp-sajid-zafar-raised-questions-on-posting-wrote-on-facebook-i-have-decided-to-resign-from-the-job/">DSP

साजिद जफर ने पोस्टिंग पर उठाया सवाल, फेसबुक पर लिखा – मैंने नौकरी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही