Search

 
 
 

Ramgarh News: बीएफसीएल प्लांट में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Ramgarh News: शिविर के दौरान कर्मचारियों की सामान्य शारीरिक जांच के साथ-साथ ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की स्क्रीनिंग की गई. शिविर में कुल 70 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई.
 
स्वास्थ्य जांच करते डॉक्टर

Ramgarh News: कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान के उद्देश्य से बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड HASP एडमिन बिल्डिंग में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह स्वास्थ्य शिविर डॉ. लेख राज, मेडिकल ऑफिसर, BFCL के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़ें: 

शिविर के दौरान कर्मचारियों की सामान्य शारीरिक जांच के साथ-साथ ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की स्क्रीनिंग की गई. शिविर में कुल 70 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई. जांच के दौरान 6 व्यक्तियों में उच्च रक्तचाप तथा 2 व्यक्तियों में उच्च ब्लड शुगर के मामले पाए गए.

 

उच्च रक्तचाप एवं ब्लड शुगर पाए गए व्यक्तियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने, नियमित स्वास्थ्य निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुसार चिकित्सीय परामर्श एवं उचित मेडिकल फॉलो-अप कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई.

 

स्वास्थ्य जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक स्तर पर पहचान करना तथा समय पर उचित चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित करना था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही