Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बढ़ते संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: त्योहारों में सभी जिलों की सीमा पर होगी कोरोना जांच

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगी है. 20 सितंबर को राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 55 थी. वहीं 12 अक्टूबर को यह आंकड़ा बढ़कर 120 पहुंच गया है. संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गयी है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी जिले के उपायुक्त को त्योहारी सीजन को देखते हुए जरूरी सतर्कता और सावधानियां बरतने का निर्देश जारी किया है.

सभी जिलों की इंट्री प्वाइंट पर कोरोना जांच करने का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सभी जिले की इंट्री प्वाइंट पर पूरे त्योहारी सीजन तक कोरोना जांच का विशेष आदेश दिया गया है. रैपिड एंटीजेन टेस्ट(RAT) और जरूरत पड़ने पर आरटीपीसीआर से भी जांच होगी. इसको लेकर सभी जिलों की इंट्री प्वाइंट पर चेक पोस्ट बनाने और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें- बांसपानी">https://lagatar.in/after-massive-violence-in-banspani-situation-under-control-family-accuses-rpf-of-murder-demands-compensation/">बांसपानी

में भारी उत्पात के बाद अब स्थिति नियंत्रण में, परिजनों ने आरपीएफ पर लगाया हत्या का आरोप, मांगा मुआवजा

पटाखा मुक्त दीवाली को मनाने को लेकर लोगों करें जागरूक

सभी उपायुक्त को यह आदेश दिया गया है कि जिले के आईइसी (IEC) सेल के माध्यम से पटाखा मुक्त (क्रैकर फ्री) दीवाली मनाने को लेकर लोगों को जागरूक करें, क्योंकि पटाखा से निकलने वाले धुआं से कोविड से रिकवर करने वाले मरीजों की समस्या होगी.

ट्रेस, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेशन और कोविड अनुरूप व्यवहार के पालन पर विशेष जोर

जिस जिले में 5% से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिलेंगे, उन जिलों में भीड़भाड़ पर पाबंदी लगा दी जाएगी या वैसा इलाका जिसे कंटेनमेंट जोन के रूप में चिह्नित किया गया है, वहां पर भीड़ लगाने पर रोक रहेगी. पूजा के दौरान ट्रेस, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेशन और कोविड अनुरूप व्यवहार के पांच स्टेप फॉर्मूले का पालन पर विशेष जोर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें- जज">https://lagatar.in/judge-death-case-cbi-summons-pramod-singhs-murder-case-io-dhanbad-many-people-questioned/">जज

मौत मामला : CBI ने प्रमोद सिंह की हत्या के केस आईओ को बुलाया धनबाद, कई लोगों से हुई पूछताछ

अगला 100 दिन महत्वपूर्ण, कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए अगला 100 दिन महत्वपूर्ण है. त्योहार के जश्न में लोग कोविड सुरक्षित व्यवहार की अनदेखी करेंगे. ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना महत्वपूर्ण है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही