Search

 
 
 

रांची में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने तंबाकू से दूर रहने की ली शपथ, करेंगे जागरूक

Ranchi News: कार्यक्रम में जिला नोडल पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. सीमा गुप्ता, DRCHO डॉ. असीम माझी, डॉ. तवा रिजीवी, डॉ. राजीव भूषण और परामर्शी सुशांत कुमार समेत अन्य अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए. इस दौरान बताया गया कि भारत में हर साल तंबाकू के सेवन के कारण 13 लाख से अधिक लोगों की मौत होती है.
 
शपथ की तस्वीर

Ranchi News: तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रांची के सिविल सर्जन कार्यालय में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने की शपथ ली.

 

कार्यक्रम में जिला नोडल पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. सीमा गुप्ता, DRCHO डॉ. असीम माझी, डॉ. तवा रिजीवी, डॉ. राजीव भूषण और परामर्शी सुशांत कुमार समेत अन्य अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें - 

 

इस दौरान बताया गया कि भारत में हर साल तंबाकू के सेवन के कारण 13 लाख से अधिक लोगों की मौत होती है. वहीं झारखंड की करीब 38.9 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करती है. इसे देखते हुए लोगों को तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान के बारे में जानकारी देने पर जोर दिया गया.

 

कार्यक्रम के माध्यम से तंबाकू का सेवन छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया. स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना और तंबाकू मुक्त समाज बनाने की दिशा में प्रयास करना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही