Ranchi News: 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर रांची एयरपोर्ट पर कर्मचारियों को निरोगी जीवन शैली से जोड़ने के लिए 'स्वास्थ्य संवाद' का आयोजन किया गया. डॉ. पारुल ने एयरपोर्ट कर्मियों को दैनिक जीवन में आयुर्वेद के महत्व को समझाया.
डॉ. पारुल ने आयुर्वेद के तीन मुख्य बिंदु, आहार, निद्रा और ब्रह्मचर्य पर और उससे जुड़े दैनिक जीवन में अनुसरण करने लायक विभिन्न विभिन्न आदतों के बारे में विमानपत्तन के सभी कर्मचारियों को बताया गया.
इसे भी पढ़ें:
इस दौरान समग्र स्वास्थ्य (होलिस्टिक वेल-बीइंग) को अपनाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई. एयरपोर्ट कर्मचारियों को काम के दबाव के बीच तनावमुक्त और संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार उपस्थित रहें.
विनोद कुमार ने सभी कर्मचारियों को कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान रखने के लिए सुझाव दिए. जैसे की भोजन करते समय अपने आप को ज्यादा डिस्ट्रक्शन यानी कि टीवी लैपटॉप या किसी और प्रकार के एंटरटेनमेंट में न लगाकर भोजन के स्वाद और प्रक्रिया का अनुभव करना चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

